संबल कार्ड किस प्रकार बनाया जाता है तथा MP Sambal Card Download कैसे करें। असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (MP Sambal Card Scheme) की शुरुआत की गयी।
संबल कार्ड कैसे देखें, श्रमिक पंजीयन की स्थिति जाने MP, संबल योजना हेल्पलाइन नंबर, संबल कार्ड कैसे निकाले, संबल योजना पंजीयन स्थिति, sambal.mp.gov.in portal, संबल योजना लिस्ट, संबल कार्ड कैसे बनवाएं Online,
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (MP Sambal Card Scheme)।
सम्बल कार्ड योजना एक सरकारी योजना है इसका लाभ मध्य प्रदेश के असंगठित कर्मकार नागरिकों को मिलेगा तथा इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को भी सरकार के द्वारा कुछ राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना में और भी बहुत अधिक लाभ हैं जिनकी बारें में भी चर्चा हम नीचे करेंगे।
संबल कार्ड किस प्रकार बनाया जाता है तथा MP Sambal Card Download कैसे करें। और इस योजना के अंतर्गत क्या क्या फायेदे हैं, क्या विशेषताएं है और इसके लिए किन किन दस्तावेज की आवश्कता हैं इन सब की चर्चा हम नीचे अपने आर्टिकल में करेंगे तो इसलिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Contents
- 1 संबल कार्ड योजना
- 2 संबल कार्ड योजना के लाभ तथा विशेषताएँ
- 3 संबल कार्ड बनाने की प्रक्रिया
- 4 संबल कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया – MP Sambal Card Download PDF
- 5 FAQ
- 5.1 नाम से संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे?
- 5.2 संबल कार्ड वेरीफाई नहीं हुआ है तो क्या करें?
- 5.3 संबल कार्ड बनने में कितना दिन लगता है?
- 5.4 संबल कार्ड मोबाइल से कैसे चेक करें?
- 5.5 संबल कार्ड एमपी के लिए कौन पात्र है?
- 5.6 संबल कार्ड किसका बनता है?
- 5.7 संबल योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं?
- 5.8 संबल योजना का लाभ कितने दिन में मिलता है?
संबल कार्ड योजना
मध्य प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्यप्रदेश के करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (MP Sambal Card Scheme) प्रारंभ की गयी हैं । इस योजना के द्वारा नागरिको को अलग अलग क्षेत्रों की योजनाओं का सीधे तौर पर लाभ पहुचाया जाएगा। जून 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस योजना का नाम “नया सवेरा” कर दिया गया था। इसके पश्चात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 मई 2020 को दोबारा से मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना (संबल 2.0) के नाम से रिलॉन्च कर दिया गया था।
संबल कार्ड योजना के कुछ मुख्य बिंदु (Highlight)
आर्टिकल | संबल योजना कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (MP Sambal Card Download 2023) |
योजना | मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल कार्ड योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश राज्य के गरीब असंगठित मजदूर |
कब शुरू हुई | वर्ष 2018 |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
स्तिथि | चालू है |
श्रेणी | सरकारी योजना |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग, मध्यप्रदेश |
उद्देश्य | राज्य के गरीब असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | sambal.mp.gov.in |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
संबल कार्ड योजना के लाभ तथा विशेषताएँ
- सरकार के द्वारा राज्य की गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- योग्य छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन राशि के रूप में कुछ धनराशि दी जाएगी।
- प्रदेशवासियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- अंत्येष्टि की सहायता करने के लिए कुछ धनराशि प्रदान करना।
- मध्यप्रदेश के दुर्घटना ग्रस्त लोगों का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी।
- जिन उम्मीदवारों का बिजली का बिल बकाया होगा उनका बिजली का बिल माफ़ कर दिया जाएगा।
- कृषि के लिए बेहतर उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
- इस कार्ड का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
- निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
- रोजगार के साधन दिए जाएंगे।
- तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा।
संबल कार्ड योजना से किन किन योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- खेलकूद प्रोत्साहन योजना
- सुपर 5000 योजना
- अंत्येष्टि सहायता योजना
- अनुग्रह सहायता योजना (सामान्य मृत्यु तथा दुर्घटना मृत्यु)
- अनुग्रह सहायता योजना (स्थायी अपंगता तथा आंशिक स्थायी अपंगता)
- मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
- आयुष्मान भारत योजना
- प्रसव पूर्व जाँच प्रोत्साहन राशि योजना (ANC)
- प्रसव उपरान्त सहायता राशि योजना
- स्कूल शिक्षा प्रोत्साहन राशि
संबल कार्ड प्राप्त करने के लिए आवश्यक पात्रता
- आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी को संबल कार्ड को डाउनलोड करने के लिए असंगठित श्रमिक होना चाहिए।
- लाभार्थी बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
- लाभार्थी का परिवार केवल 100 यूनिट बिजली प्रति महिने खर्च करता हो।
संबल कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- लाभार्थी का बीपीएल कार्ड
- घर का बिजली बिल
- समग्र आईडी
- आवेदनकर्ता का निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
संबल कार्ड बनाने की प्रक्रिया
आपको सबसे पहले संबल कार्ड 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना होगा।
आपको इसके बाद सबसे ऊपर “पंजीयन हेतु आवेदन करें” का विकल्प दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।

जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको समग्र आईडी तथा परिवार की आईडी डालनी होगी।

इसके बाद आपको कैप्चा कोड को भरना होगा और समग्र खोजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमे आपका आधार कार्ड माँगा जाएगा। इसमें आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी को भरना होगा। और इसके साथ बाद में कैप्चा कोड को भी भरना होगा। अब आपको Request OTP From Aadhar पर क्लिक करना होगा।
अब इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी वाले बॉक्स में भरना होगा।
ओटीपी भरने के बाद “प्रमाणित करें और आधार E-Kyc प्रारम्भ करें ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपकी स्क्रीन पर आपकी जानकारिया दिखाई देंगी, अब कैप्चा कोड को डालने के बाद आपको Update Your Name As Per Aadhaar In Samagra के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपकी E-Kyc पूर्ण हो जाएगी आपको इसके बाद OK पर क्लिक करना होगा।
अब आपकी स्क्रीन पर आपकी फोटो के साथ आपकी जानकारी भी दिखाई जाएगी इसके बाद आपको ओके पर क्लिक करना होगा।
अब आपसे पुनः कुछ जानकारियां पूछी जाएंगी जिसे आपको सावधानीपूर्वक भरकर के आवेदन सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपको कुछ शर्तों के विकल्प पर सही का निशान बॉक्स के अंदर लगाना होगा। और इसके बाद सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके संबल कार्ड बनाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगी। और आपके सामने अब आवेदन क्रमांक दिखाई देगा इसे आपको संभाल कर रखना होगा। इस क्रमांक के जरिये ही आप अपनी आवेदन की स्तिथि को जान (अपडेट ले ) सकते हैं।
संबल कार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया – MP Sambal Card Download PDF
आपको सबसे पहले संबल कार्ड 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना होगा।
अब आपके सामने होम स्क्रीन पर हितग्राही विवरण का विकल्प दिखाई देगा यहाँ आपको उसपर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप क्लिक करेंगे वहां पर आपको अपना 9 अंको का समग्र आईडी डालनी होगी।
![MP Sambal Card Download 2023 [PDF] संबल योजना कार्ड कैसे डाउनलोड करें](https://4sarkarijob.in/wp-content/uploads/2023/01/मुख्यमंत्री-जन-कल्याण-संबल-2.0-योजना.jpg)
अब आपके सामने हितग्राही का डेशबोर्ड खुल जाएगा।
अब आपके सामने आपकी जानकारिया दिख जाएंगी।
आपके सामने मध्य प्रदेश संबल कार्ड डाउनलोड प्रिंट करें का विकल्प आ जाएगा।
आपका सम्बल कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।
संबल कार्ड कितने दिनों में बन जाता है ?
साधारणतय संबल कार्ड बनने में 3 से 4 हफ्ते तक का समय लगता है।
संबल कार्ड को कैसे बनाएँ ?
संबल कार्ड को बनाने के लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना होगा तथा हमारे द्वारा ऊपर बताये गये स्टेप को फॉलो करते जाना होगा।
संबल कार्ड योजना का लाभार्थी कोन है ?
मध्यप्रदेश राज्य के गरीब असंगठित मजदूर इस योजना के लाभार्थी हैं।
FAQ
नाम से संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे?
सिर्फ नाम के जरिये आप संबल कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते है, इसके लिए आपको आपका संबल आईडी या समग्र आईडी पता होना चाहिए.
संबल कार्ड वेरीफाई नहीं हुआ है तो क्या करें?
यदि आवेदन के बाद आपका संबल कार्ड अधिकारीयों के द्वारा वेरीफाई नहीं किया गया है तो आपको इंतजार करना होगा. कुछ दिन में आपका कार्ड वेरीफाई हो जायेगा.
संबल कार्ड बनने में कितना दिन लगता है?
संबल कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के 2-3 सप्ताह बाद आपका कार्ड बन जाता है, उसके बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है.
संबल कार्ड मोबाइल से कैसे चेक करें?

कोई भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से Sambal Yojan Suchi me Name check कर सकते हैं
संबल कार्ड एमपी के लिए कौन पात्र है?
कोरोना महामारी के कारण जितने भी असंगठित श्रमिक है उनके परिवार वालो को 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। संबल योजना का लाभ केवल वही आवेदक ले पाएंगे जिनके पास BPL कार्ड होगा या जो अपना जीवन व्यापन गरीबी रेखा से नीचे बिता रहे होंगे।
संबल कार्ड किसका बनता है?
यह एक एसा कार्ड है जो जनकल्याण योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के लोगो को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचने के लिए बनाया गया था.
संबल योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं?
संबल योजना से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए योजना को नया रूप देकर संबल 2.0 योजना शुरू की गई है. इस योजना का लाभ लेने के लिए MP Online या लोक सेवा केंद्रों से आवेदन किए जा सकते हैं.
संबल योजना का लाभ कितने दिन में मिलता है?
जब संबल योजना की पात्र कोई गरीब किसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये उनके खाते में आएंगे.
ये भी पढ़े